न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

स्कूलों में 60 दिनों की छुट्टी : इस साल 60 दिनों का मिलेगा अवकाश….राज्य सरकार ने दशहरा-दीपावली-शीतकालीन-ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की घोषणा की…. जानें कब-कब रहेंगी छुट्टियां, देखें लिस्ट

Advertisement
Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने शिक्षा सत्र 2021-22 (16 जून 2021 से 30 अप्रैल 2022 तक) में राज्य की शैक्षणिक संस्थाओं के लिए अवकाश की घोषणा के लिए आदेश जारी किया है। राज्य सरकार ने 2021-2022 शैक्षणिक सत्र के लिए 60 दिन के अवकाश की घोषणा की है। इसमें दशहरा, दीवाली, ग्रीष्मकालीन छुट्टियां शामिल हैं।

Advertisement

आदेश में कहा गया है कि शिक्षा सत्र 2021-22 (16 जून 2021 से 30 अप्रैल 2022 तक) में शासकीय अनुदान प्राप्त गैर अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डी.एड/बी.एड / एम.एड कॉलेजों में अवकाश दिया जाना प्रस्तावित है। दशहरा अवकाश दिनांक 13/10/2021 से 16/10/2021 तक कुल 04 दिन रहेगा। दीपावली अवकाश – दिनांक 02/11/2021 से 06/11/2021 तक कुल 05 दिन रहेगा।

शीतकालीन अवकाश – दिनांक 24/12/2021 से 28/12/2021 तक कुल 05 दिन रहेगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश – दिनांक 01/05/2022 से 15 / 06 / 2022 तक कुल 46 दिन रहेगा। आदेश में कहा गया है कि अतः इस संबंध में शासन स्तर से निर्णय लिये जाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूटे : एक ही दिन में सर्वाधिक 129 नये मरीज मिले….कई जिलों में फिर मिले कोरोना संक्रमित, प्रदेश में अब 900 से ज्यादा कोरोना पॉजीटिव
READ
Advertisement
Back to top button