ताज़ातरीनन्यूज़

सरोज पांडेय के बयान से एक बार फिर सियासी हलचल, रमन सिंह के जगह पार्टी के इस नेता के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ने का दावा….जब राम जी चाहेंगे तब बनेगा राम मंदिर : सरोज पांडेय

Advertisement
Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रदेश की सत्ता हाथ से जाने के बाद बीजेपी के नेता पदाधिकारी एक के बाद एक पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को हार की जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें निशाने पे ले रहे है | बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पाण्डेय ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में नहीं बल्कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में लड़ा जाएगा |

Advertisement

राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय ने बिलासपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव इस बार पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में नहीं बल्कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में लड़ा जाएगा | इस बयान से मतलब साफ है तीन साल से रमन सिंह के चेहरे को आगे करके चुनाव लड़ने वाली बीजेपी इस बार उन्हें किनारा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कर रही है |

विधानसभा में मिली में करारी हार पर सरोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस की घोषणा पत्र प्रभावी होने के कारण हमें हार का सामना करना पड़ा | लेकिन लोकसभा चुनाव हम फिर से जीतेंगे मोदी सरकार ने बहुत सारे विकास के कार्य किए है, इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के दौरान कांग्रेस सरकार पर बहुत सारे भ्रष्टाचार के आरोप लगे हुए थे | जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है | जो मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है |

महासचिव सरोज पांडेय ने राममंदिर को लेकर बड़ा देते हुए कहा कि जब राम जी चाहेंगे तब राम मंदिर बनेगा, पार्टी इस क्षेत्र में कार्य कर रही है |

विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित कई सदस्य छत्तीसगढ़ी में लेंगे शपथ, छत्तीसगढ़ी में शपथ लेने वाले पहले सीएम होंगे भूपेश
READ
Advertisement
Back to top button