न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची रायपुर, छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पंथी और आदिवासी नृत्य के साथ हुआ स्वागत

Advertisement
Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचीं। राष्ट्रपति चुनाव में वह अपने लिए समर्थन मांगने आई हैं। द्रौपदी मुर्मू का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद जगह-जगह सड़कों पर भी उनका स्वागत किया गया।

Advertisement

ओडिशा के पारंपरिक नृत्यों के अलावा यहां पंथी डांस कर रहे कलाकारों ने और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से द्रोपदी मुर्मू रानी दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए पहुंची । उनके रायपुर पहुंचने पर बीजेपी नेताओं ने उन्हें जनजातीय अस्मिता का प्रतीक बताया और सभी विधायकों से उनके पक्ष में वोट करने की अपील की है।

अब वो छत्तीसगढ़ के सांसदों तथा विधायकों से VIP रोड स्थित एक होटल मे मुलाकात करेंगीं। इस मुलाकात के बाद द्रौपदी मुर्मू भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होंगे। छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी बसपा और जनता कांग्रेस ने द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन दिया है और उन्हें ही वोट करने की बात कही है। राष्ट्रपति पद के दूसरे उम्मीदवार यशवंत सिन्हा हैं। अन्य विपक्षी दल और कांग्रेस यशवंत सिन्हा को अपना समर्थन दे रहे हैं। हाल ही में यशवंत सिन्हा भी रायपुर आए थे।

ब्रेकिंग : निर्भया के गुनहगारों का नया "डेथ वॉरंट", अब1 फरवरी को सुबह 6 बजे होगी फांसी
READ
Advertisement
Back to top button