पॉलिटिकल पंचहल्लाबोल

देखिए वीडियो : पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का दिलचस्प ट्वीट, कहा – संख्या में अधिक हो जाने से भला, क्या सियारों ने ”सिंह” पर विजयी पायी है….बदले की इस जाँच से भला, सत्य को आंच कहा आयी है

Advertisement
Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही भूपेश सरकार द्वारा झीरम हमला, नान घोटाला, समेत कई चर्चित मामलों की जांच के लिए एसआईटी टीम गठित करने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इसे बदले की राजनीति बताया है | पूर्व सीएम रमन सिंह ने अपने सोशल पेज पर 48 सेकेंड का एक वीडियों जारी करते हुए भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला है |

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपने ट्वीटर पेज पर वीडियों जारी करते हुए लिखा है कि 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से हमने प्रदेश के गरीब परिवारों व आदिवासी भाइयों-बहनों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य किए हैं। यदि भूख से व्याकुल गरीब परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था करना @INCChhattisgarh की नज़र में अपराध है तो हो, यह काम मैं आगे भी करूँगा।

https://twitter.com/drramansingh/status/1090127664361365505

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा है कि

बदले की इस जाँच से भला, सत्य को आंच कहा आयी है |
संख्या में अधिक हो जाने से भला, क्या सियारों ने ”सिंह” पर विजयी पायी है |
गरीबों को चावल देना, तुम्हारे नजर में अपराध है |
मेरे आदिवासी भाइयों का, क्या सरई का बीजा खाना याद है |
भूखों को खाना देना, अगर मेरे अपराध में गईं जाएगा |
तो लाख डिगा ले कदम मेरे, ये अपराध फिर से किया जाएगा |
अपने द्वेष के तराजू में, मेरे कर्मो को क्या तौलोगे |
वर्षों सेवा किया है हमने. क्या उस पर भी कुछ बोलोगे |
झूठे वादों से तुम पहुंचे हो, अब उन्हें पूरा करने की बारी है |
मेरे हौसलों को तोड़ने की चेष्टा न कर |
मेरे साथ मेरी छत्तीसगढ़ महतारी है |

कांग्रेस ने रिलीज किया एक और वीडियो "रमन का उल्टा चश्मा पार्ट 2"!....अब शराब के सरकारीकरण पर साधा निशाना, देखिये वीडियो
READ
Advertisement
Back to top button