पॉलिटिकल कैफेहल्लाबोल
Trending

ब्रेकिंग : 10 मंत्री समेत 61 विधायक TS सिंहदेव के खिलाफ हुए लामबंद…नाराज मंत्री और विधायकों ने हाईकमान को लिखा पत्र, कहा – मंत्री पर हो कार्रवाई

Advertisement
Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बीते दिनों पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी छोड़ दी थी, जिसके बाद से प्रदेश के सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। जहां एक ओर मंत्री सिंहदेव ने विभाग के लिए खुद को अनफिट बताया है तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कांग्रेस विधायक उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मंत्री सिंहदेव के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेश के 61 विधायकों ने पार्टी हाईकमान को पत्र लिखा है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार 61 विधायकों पार्टी हाईकमान को पत्र लिखकर मंत्री सिंहदेव पर नाराजगी जाहिर की है। साथ ही विधायकों ने मंत्री सिंहदेव के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई किए जाने की मांग की है। बता दें कि ये सभी विधायक सिंहदेव के पंचायत विभाग छोड़ने से नाराज हैं।

गौरतलब है कि टीएस सिंहदेव को गुजरात चुनाव का आब्जर्बर बनाया गया है, जिसके चलते वे सोवार शाम ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि वे आज शाम पार्टी हाईकमान से दिल्ली में मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद वे देर रात अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे।

विधानसभा में जोरदार हंगामा....कांग्रेस ने महंगाई, डेंगू से मौत समेत कई मुद्दों सरकार को घेरा, सदन की कार्रवाही 10 मिनट के लिए स्थगित
READ
Advertisement
Back to top button