पॉलिटिकल कैफेहल्लाबोल
Trending

ब्रेकिंग : भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक बदलाव, छत्तीसगढ़ से सौदान सिंह हटाए गए, शिवप्रकाश को मिली ज़िम्मेदारी

Advertisement
Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ समेत कुछ प्रदेशों में संगठनात्मक मजबूती देने भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने आज संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए तीन नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल के लिए शिवप्रकाश राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री बनाए गए हैं, वहीँ सौदान सिंह की छत्तीसगढ़ से वापसी हो गई है |

Advertisement

इसी तरह से वी सतीश दिल्ली के लिए संगठक बनाए गए हैं, जिन पर संसदीय कार्यालय समन्वय, एससी एसटी मोर्चा समन्वय और विशेष संपर्क की जिम्मेदारी रहेगी। इसी प्रकार, सौदान सिंह चंडीगढ़ केन्द्र के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिन्हें हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश की संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गई है।

शिवप्रकाश भोपाल केन्द्र से संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा की गई इस नियुक्ति के संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने पत्र जारी किया है।

छत्तीसगढ़ के चुनावी दंगल में उतरने आ रहे अमित शाह, राहुल गांधी और मायावती....दिग्गज नेताओं का एक के बाद एक तूफानी दौरा, बनाएंगे अपना माहौल !
READ
Advertisement
Back to top button