ताज़ातरीनन्यूज़

पं. जवाहर लाल नेहरू के पुण्यतिथि पर CM बघेल ने दी श्रद्धांजलि….”नेहरू के भारत” में कहा- वे कभी संकुचित राष्ट्रवाद नहीं चाहते थे

Advertisement
Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के 55 वे पुण्यतिथि के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेसियों ने उन्हें श्रंद्धाजलि दी | वही इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में नेहरू का भारत व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया है | श्रंद्धाजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि नेहरूजी संकुचित राष्ट्रवाद नहीं चाहते थे, जिसमें पड़ौसी राज्य को कुचल दे |

Advertisement

प्रसिद्ध आलोचक पुरुषोत्तम अग्रवाल ने अपने व्याख्यान में कहा कि नेहरू ने कभी नहीं कहा कि वो एक्सीडेंटल हिंदू हैं, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नेहरू की सोच समग्र सोच थी उस सोच के बिना भारत की कल्पना नहीं कि जा सकती, नेहरू जितनी वैज्ञानिक सोच वाले थे उतनी ही संस्कृति सोच वाले व्यक्ति थे |

प्रसिद्ध आलोचक पुरुषोत्तम अग्रवाल ने कहा कि एमजे अकबर ने बायोग्राफी में भी कहा ग़या है कि नेहरू ने ऐसा कभी नहीं कहा है. नेहरू अपनी भारतीयता बैलगाड़ी में लाद कर नहीं चलते थे, वो उनके चिंतन और ज्ञान में झलकता है, नेहरू कंज्यूमर नहीं सिटीजन पैदा करना चाहते थे |

वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू के उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि नेहरूजी संकुचित राष्ट्रवाद नहीं चाहते थे। जिसमें पड़ौसी राज्य को कुचल दें, बहुत से लोग देश के बंटवारे में नेहरू जी को दोषी मानते हैं। जबकि इसके लिए जिन्ना ही दोषी थे,नेहरू जी धर्मनिपेक्ष राष्ट्र की कल्पना करते थे।

इस दौरान प्रदेश के मंत्री जयसिंह अग्रवाल, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
.

अब इस IAS ने पेश की अनूठी मिसाल...अपनी डेढ़ साल की बच्ची का आंगनबाड़ी में कराया दाखिला
READ
Advertisement
Back to top button