पॉलिटिकल कैफेहल्लाबोल
Trending

मंत्री ने छोड़ा पंचायत विभाग : TS ने छोड़ा पंचायत विभाग, बने रहेंगे स्वास्थ्य महकमे के मंत्री

Advertisement
Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल से जुडी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, मंत्री टीएस सिंहदेव ने पंचायत विभाग की जिम्मेदारी छोड़ दी है।बता दें कि, टीएस सिंहदेव पंचायत समेत 4 विभागों के मंत्री थे। हालांकि, मंत्री सिंहदेव ने पंचायत विभाग क्यों छोड़ा है इसके कारणों का अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।

Advertisement

छत्तीसगढ़ की राजनीति में सियासी भूचाल आ गया है। बताया जा रहा है कि पंचायत विभाग में मंत्री टीएस सिंहदेव को बगैर विश्वास में लिए उनके विभाग से संबंधित फैसले लिए जा रहे थे, जिससे नाराज होकर टीएस सिंहदेव ने इस्तीफा दिया है। सिंहदेव अपने प्रभार वाले बाकी विभागों में कैबिनेट मंत्री के रूप में बने रहेंगे। सिंहदेव के इस्तीफे की खबर से प्रदेश में हड़कंप मच गया है।

बात दें कि त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव के पास पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यक्रम, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) का प्रभार है। सूत्रों के मुताबिक मंत्री सिंहदेव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा दे दिया है। बताया जाता है बीते दिनों बड़ी संख्या में सहायक परियोजना अधिकारियों (APO) पर कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद से पंचायत मंत्री सिंहदेव नाराज थे।

पंचायत विभाग में दखल से नाराज हैं सिंहदेव
सूत्र बताते हैं कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के 10 हजार मनरेगा कर्मी राजधानी में अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर 60 से ज्यादा दिनों तक हड़ताल पर थे। राज्य सरकार ने दबाव बनाने सहायक परियोजना अधिकारियों पर कार्रवाई कर दी थी। 21 सहायक परियोजना अधिकारियों को निलंबित करने से पहले मंत्री सिंहदेव से पूछा तक नहीं गया था। अभी कुछ दिन पहले सभी अधिकारियों को बहाल कर दिया। उसमें भी उनसे नहीं पूछा गया।

...तो क्या बदलने जा रहे हैं छत्तीसगढ़ के CM?.... राहुल गांधी के निवास अकेले पहुंचे CM भूपेश बघेल, तो पीछे से TS सिंहदेव और पीएल पुनिया पहुंचे
READ
Advertisement
Back to top button