पॉलिटिकल कैफेपॉलिटिकल पंच
Trending

कांग्रेस ने फिर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का कद : आदिवासी कांग्रेस नेता दीपक बैज को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया, महाराष्ट्र के विधायक शिवाजी राव मोघे होंगे अध्यक्ष

Advertisement
Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बस्तर सांसद दीपक बैज को कांग्रेस ने जन्मदिन से एक दिन पहले ही बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन में अध्यक्ष की जिम्मेदारी महाराष्ट्र में विदर्भ के आदिवासी नेता और विधायक शिवाजी राव मोघे को दी गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Advertisement

दीपक बैज छत्तीसगढ़ की बस्तर संसदीय सीट से सांसद हैं। 2019 के आम चुनाव में उन्हाेंने बड़े अंतर से यह सीट जीती थी। उससे पहले वे चित्रकोट विधानसभा सीट से विधायक थे। सांसद बनने के बाद उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दिया। इस सीट पर हुए उपचुनाव में भी दीपक कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने में सफल रहे।

14 जुलाई 1981 को बस्तर के गढिया में जन्में दीपक ने राजनीतिक यात्रा की शुरुआत छात्र जीवन से ही की। 2008 में वे कांग्रेस के आनुषांगिक छात्र संगठन NSUI के जिलाध्यक्ष बन गए थे। 2009 में वे युवा कांग्रेस के बस्तर जिला महासचिव बने। 2013 में पहली बार उन्हें विधानसभा का टिकट मिला और बैज ने जीत का परचम लहरा दिया। 2018 के चुनाव में बैज एक बार फिर जीते। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया और दीपक वहां भी जीतकर पहुंच गए। उस चुनाव में कांग्रेस को पूरे प्रदेश में केवल दो सीटों पर ही जीत मिली थी।

टूलकिट मामला : हाईकोर्ट में आज डॉ रमन सिंह और संबित पात्रा की याचिकाओं पर होगी सुनवाई.. FIR को रद्द करने दायर है याचिकाएँ
READ
Advertisement
Back to top button