न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

कर्मचारी हड़ताल पर CM भूपेश की दो टूक : कहा- हड़ताल करना इनकी इच्छा, नहीं चलेगी सौदेबाजी इतना करने के बाद भी हड़ताल कर रहे हैं तो उनकी इच्छा, सरकार अपना काम करेगी

Advertisement
Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की हड़ताल पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का कहना है कि कर्मचारियों की मांग को देखते हुए सरकार ने 6% DA बढ़ाने की घोषणा कर दी है। जिसका कर्मचारियों के आधे संगठन ने स्वागत भी किया है, लेकिन कुछ कर्मचारी संगठन सौदेबाजी करते हुए उसे और बढ़ाने की मांग कर रहे है जो की सही नही है।

Advertisement

सरकार ने अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखकर फैसला लिया है। इसके अलावा सरकार की सारी योजनाओं का लाभ कर्मचारियों को मिल रहा है, वर्किंग डेज 5 दिन किया गया है, उसके बाद भी वो हड़ताल करना चाहते हैं तो उनकी इच्छा, सरकार अपना काम करेगी।

सरकार का कहना है कि हमारी तमाम योजनाओं का लाभ कर्मचारियों को मिल रहा है। कर्मचारियों के आधे संगठन ने 6% DA बढ़ाने का स्वागत किया है। साथ ही कर्मचारियों के लिए वर्किंग डेज 5 दिन किया गया है। उसके बाद भी वो हड़ताल करना चाहते हैं, तो ये उनकी इच्छा, सरकार अपना काम करेगी।

ट्रांसफर ब्रेकिंग : आबकारी अफसरों का तबादला..इन अफसरों के किये तबादले…जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी... देखें लिस्ट...
READ
Advertisement
Back to top button