पॉलिटिकल कैफेहल्लाबोल

एक-दो नहीं, आंध्र में होंगे 5 डिप्टी सीएम, देश में पहली बार किसी प्रदेश में होंगे पांच उप मुख्यमंत्री….जगन मोहन रेड्डी का ऐतिहासिक फैसला, कल लेंगे शपथ

Advertisement
Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने कैबिनेट विस्तार और पहली कैबिनेट मीटिंग से एक दिन पहले पार्टी विधायक दल की बैठक की | वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के मुखिया जगनमोहन रेड्डी अपनी पार्टी के विधायक दल की बैठक अमरावती के पार्टी कार्यालय में कर रहे हैं, इस बैठक में नवनिर्वाचित विधायक (एमएलए) और एमएलसी शामिल हैं,  आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने अपनी कैबिनेट में सभी को जगह देने और संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं |

Advertisement

ये भी पढ़ें : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए DSP, घर को ही बना रखा था मयखाना, 1.10 लाख रुपए की शराब बरामद

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने पांच उप मुख्यमंत्री में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय में से होंगे । शुक्रवार को पार्टी की बैठक में रेड्डी ने अपनी योजनाओं के बारे में बताया। देश में ऐसा पहली बार होगा कि किसी कैबिनेट में पांच उप मुख्यमंत्री होंगे। इन पांच लोगों में से दो पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के लिए भी काम कर चुके हैं, जो पिछड़ी जाति और कापू समुदाय से हैं।

ये भी पढ़ें : देर रात राज्य शासन का बड़ी प्रशासनिक सर्जरी….कई IAS अफसरों का तबदला….. बदले गए कई विभागों के सचिव….देखे लिस्ट

उन्होंने कहा कि वह ढाई साल बाद कैबिनेट में फेरबदल करेंगे। उन्होंने पार्टी विधायकों को लोगों की शिकायतों के प्रति ध्यान देने को कहा। साथ ही कहा कि लोग उनके प्रदर्शन को करीब से देख रहे हैं। रेड्डी का कहना है कि वह पूर्व सरकार और अभी भी की सरकार के बीच के अंतर को दिखाना चाहते हैं।

ब्रेकिंग : कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, CM भूपेश बघेल समेत इन मंत्रियों को मिली अहम् जिम्मेदारी, देखिये पूरी सूची
READ

आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक मोहम्मद मुस्तफा शेख का कहना है कि राज्य की कैबिनेट में एक या दो नहीं बल्कि पांच उप मुख्यमंत्री होंगे। शेख का कहना है, “आंध्र प्रदेश की कैबिनेट में पांच उप मुख्यमंत्री होंगे। उप मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय में से होंगे।”

एक क्लिक और ख़बरें खुद चलकर आएँगी आपके पास, सब्क्राइब करें सीजी न्यूज़ 24 डॉट कॉम WhatsApp अपडेट

Advertisement
Back to top button