ताज़ातरीनन्यूज़

अतुल सिंघानिया को मिला “कोरोना वारियर” सम्मान, रायपुर नगर निगम ने किया सम्मानित

Advertisement
Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नगर निगम रायपुर द्वारा अतुल सिंघानिया को कोरोना वारियर के रूप में सम्मानित किया गया है। नगर निगम रायपुर ज़ोन 3 के आयुक्त प्रवीण सिंह गहलोत ने आज अतुल सिंघानिया को कोरोना वारियर का प्रशस्ति पत्र दिया।

Advertisement

अतुल सिंघानिया देवेंद्र नगर, रायपुर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल के महाप्रबंधक हैं। वे कोविड 19 महामारी के दौरान अस्पताल में आ रहे कोरोना ग्रसित मरीजों की बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे हैं।

इस दौरान वे स्वयं गंभीर रूप से अक्टूबर 2020 में कोरोना से ग्रसित होकर अस्पताल में भर्ती रहे लेकिन इसके बाद भी वे लगातार मानव सेवा में जुटे हुए हैं।

कोरोना वारियर सम्मान के लिए अतुल सिंघानिया ने नगर निगम रायपुर और राज्य शासन को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें अपने कर्तव्य के लिए पहले से भी ज्यादा प्रतिबद्ध करता है। वे लोगों की सेवा में आगे भी जुटे रहेंगे।

....इस मंत्री के OSD के ठिकानों पर विजलेंस की रेड...ओएसडी की महिला मित्र की 'अटैची' खोली तो निकलने लगे 30 लाख कैश, 50 लाख के जेवर और सोने के बिस्किट
READ
Advertisement
Back to top button