देश - विदेश

छत्तीसगढ़ के बाद CM भूपेश, मंत्री सिंहदेव समेत ताम्रध्वज साहू दूसरे राज्यों में करेंगे चुनाव प्रचार….CM आज जबलपुर के लिए होंगे रवाना

प्रदेश के सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार करने जाएंगे, कांग्रेस ने सीएम भूपेश को स्टार प्रचारक बनाकर सोनिया गांधी की संसदीय सीट रायबरेली और राहुल गांधी के संसदीय सीट अमेटी में चुनाव प्रचार का जिम्मा दिया है।

मिली जानकरी के अनुसार सीएम भूपेश आज जबलपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वो कांग्रेस प्रत्याशी और सीनियर वकील विवेक तन्खा के पक्ष में प्रचार करेंगे। वही इसके बाद सीएम भूपेश बघेल सोनिया गांधी के लिए रायबरेली और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए अमेठी में चुनाव प्रचार करेंगे | सीएम भूपेश के अलावा स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव और संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू भी अलग-अलग क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे |

 

Back to top button
close