देश - विदेश

मुख्यमत्री भूपेश बघेल आज से दो दिवसीय बिलासपुर दौरे पर….बिलासपुर, बेलतरा समेत कई विधानसभा क्षेत्रों में लेंगे सभाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब से कुछ देर बाद बिलासपुर पहुंचने वाले है, वे बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के पथरिया नगर पंचायत में पं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जनसभा को सम्बोधित करेंगे | बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिवसीय बिलासपुर दौरे पर रहेंगे |

बिल्हा में चुनावी सभा को सम्बोधित करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे कोटा विधानसभा के करगी कला के हाई स्कूल ग्राउंड में सभा को सम्बोधित करेंगे, इसके बाद वे दोपहर 3 बजे बेलतरा विधानसभा के पौंसरा ग्राम में हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित सभा को संबोधित करने के बाद नगर निगम बिलासपुर क्षेत्र के चिंगराजपारा में शाम 5 बजे सभा लेंगे।

मोपका में एसपी सिंह के निवास पर भोजपुरी समाज की बैठक में शाम 7 बजे शामिल होंगे उसके बाद रात 8 बजे होटल मैरियट पहुंचकर मुख्यमंत्री विधानसभा वार कांग्रेसजनों के साथ अन्य लोंगों से भेंट करेंगे।

मुख्यमंत्री अगले दिन मंगलवार की सुबह 11 बजे रतनपुर देवी दर्शन के लिए जाएंगे उसके बाद वे मुंगेली जिले के लोरमी में वे आम सभा को सम्बोधित करेंगे |

Back to top button
close