देश - विदेश

DKS अस्पताल भर्ती घोटाला मामला : पूर्व CM रमन सिंह के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस

डीकेएस अस्पताल में अधीक्षक रहते हुए करोड़ों की घोटाला और भर्ती में अनिमियता मामले में फसे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता को गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची हुई है | पुलिस ने रिंग रोड स्थित जीबी गुप्ता नर्सिंग होम में छापा मारा है।

बता दें कि कल बुधवार को डॉ पुनीत गुप्ता को पुलिस के सामने पेश होना था, लेकिन तबियत ख़राब होने का बहाना बनाते हुए पुनीत गुप्ता ने अपने वकील को भेजा था | डॉ गुप्ता के वकील ने स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला देकर पुलिस से 20 दिन का समय मांगा, जिस पर वकील के इस मांग को अस्वीकारते हुए पुलिस ने डॉ पुनीत गुप्ता को तीन के अंदर बयान दर्ज करने को कहा था |

बता दें कि डॉ पुनीत गुप्ता पर 50 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का केस दर्ज है | डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मशीनों की खरीदी में 50 करोड़ की धांधली और भर्ती में अनियमितता का आरोप लगा हुआ है | अभी तक इस मामले में 20 लोग बयान दे चुके है |

Back to top button
close