देश - विदेश

PM मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश, कहा – भारत अंतरिक्ष महाशक्ति बना….लो अर्थ ऑर्बिट में भारत ने मार गिराया सेटेलाइट

लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानम्नत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए देश के नाम सन्देश दिया | पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने आज कुछ ही समय पहले बड़ी उपलब्धि हासिल की है. भारत ने अंतरिक्ष में एक सैटेलाइट को मार गिराया है. भारत ने इस मिशन को ‘मिशन शक्ति’ का नाम दिया है. अमेरिका, चीन और रूस के बाद ऐसा करने वाला भारत चौथा बड़ा देश बन गया है |

मिशन शक्ति को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि मिशन शक्ति एक कठिन ऑपरेशन था, यह भारत में ही निर्मित एंटी सैटेलाइट हाथियार ए-सैट के जरिए किया गया. ऐंटी सैटलाइट वेपन A-SAT सफलतापूर्वक लॉन्च कर लिया गया. मैं इसके लिए डीआरडीओ के सभी वैज्ञानिकों को इसके लिए बधाई देना चाहता हूं |

वही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमेरिका, चीन और रूस के बाद ऐसा करने वाला भारत चौथा बड़ा देश बन गया है | इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत ने आज कुछ ही समय पहले बड़ी उपलब्धि हासिल की है | आज भारत अंतरिक्ष में महाशक्ति बन गया है. पीएम ने बताया कि LEO सैटेलाइट को मार गिराना एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था, इस मिशन को सिर्फ 3 मिनट में पूरा किया गया है |

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम निसंदेह एकजुट होकर एक शक्तिशाली खुशहाल भारत का निर्माण करें. मैं ऐसे भारत की परिकल्पना करता हूं जो अपने समय से 2 कदम आगे की सोच सके |

Back to top button
close