देश - विदेश

राष्ट्रपति ने तीजन बाई को पद्म विभूषण से नवाजा!….महाशय धर्मपाल गुलाटी, गौतम गंभीर समेत 65 हस्तियों को किया पद्म पुरस्कार से सम्मानित

देश-विदेश में अपनी कला का प्रदर्शन करने वाली अंतर्राष्ट्रीय पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई को आज देश का दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। लोक कला के श्रेत्र उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजभवन में पंडवानी गायिका को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

बता दें कि डॉ तीजन बाई देश का दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार पद्म विभूषण सम्मान पाने वाली प्रदेश से पहली छत्तीसगढ़ियां कलाकार है। कहा जाता है कि प्रसिद्ध रंगकर्मी हबीब तनवीर ने पड़वानी करते हुए तीजन बाई को सुना और वही से तीजनबाई का जीवन बदल गया।

डॉ. तीजनबाई वे पहली महिला थीं जो जिन्होंने कापालिक शैली में पंडवानी का प्रदर्शन की, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी से लेकर अनेक अतिविशिष्ट लोगों के सामने देश-विदेश में उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

तीजनबाई को बिलासपुर विश्वविद्यालय द्वारा डी लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। उन्हें  सन 1998 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री और 2003  में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से अलंकृत की गयीं। इसके साथ ही उन्हें 1995 में संगीत अकादमी अवार्ड, 2007 में नृत्य शिरोमणी अवार्ड, 2018 में एशियाई संस्कृति पुरस्कार (जापान)

पद्म विभूषण

–    शनिवार को पद्म पुस्कार के दूसरे चरण में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोकगायिका तीजन बाई को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया।

पद्म भूषण

–    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक नंबी नारायण को राष्ट्रपति ने पद्म भूषण से सम्मानित किया।

–    एमडीएच कंपनी के सीईओ महाशय धर्मपाल गुलाटी को राष्ट्रपति ने व्यापार और उद्योग- खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में काम करने के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया।

–    राष्ट्रपति ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही बछेंद्री पाल को पद्म भूषण से सम्मानित किया।

– महाशय धर्मपाल गुलाटी को व्यापार और उद्योग- खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

पद्मश्री

–    बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया।

–    कला-संगीत-तबला के क्षेत्र में योगदान देने के लिए राष्ट्रपति कोविंद ने स्वप्न चौधरी को पद्मश्री सम्मान से नवाजा।

–    भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री को राष्ट्रपति ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया।

–    तीरंदाजी के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए राष्ट्रपति ने बोम्बायला देवी लैशराम तो पद्मश्री से नवाजा।

–    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर को राष्ट्रपति कोविंद ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया।

–    राष्ट्रपति ने सार्वजनिक मामलों में अहम योगदान देने के लिए एचएस फुल्का को पद्मश्री सम्मान से नवाजा।

–    बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांति सिंह को राष्ट्रपति कोविंद ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया।

–    इस साल राष्ट्रपति ने एक चाय वाले डी प्रकाश राव को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। ओडिशा के कटक के रहने वाले राव मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों के लिए स्कूल चलाते हैं। उन्हें सामाजिक कार्य- शिक्षा के क्षेत्र में यह सम्मान दिया गया है।

 

Back to top button
close