देश - विदेश

धनकुबेर निकला रिटायर्ड IAS असफसर….मिली 250 करोड़ की संपत्ति….50 लाख का पेन….लोकसभा चुनाव लड़ने की कर रहे थे तैयारी

लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे बसपा सुप्रीमों के करीबी माने जाने वाले रिटायर्ड IAS नेतराम के घर आयकर विभाग ने छापा मारकर उनके मंसूबो पर पानी फेर दिया है | आयकर विभाग को पूर्व आईएएस नेतराम के पास करोडो की संपति मिलने के साथ ही उनके पास से ऐसे कई महंगी चीजें सामान बरामद किए है जिनकी कीमत लाखों में है |

मिली जानकरी के अनुसार आयकर विभाग को पूर्व आईएएस नेतराम के पास से एक डायरी मिली है, जिसके अंदर करोड़ों की संपत्ति की जानकारी है | इसके साथ ही उनके पास से एक 50 लाख की कीमत वाला एक मोंट ब्लांक पेन भी मिला है |

इसके अलावा शेल कंपनियों के कागजात भी आयकर विभाग के हाथ लगे हैं. सूत्रों के अनुसार, नेतराम ने 95 करोड़ रुपये की फर्जी शेयर कैपिटल के जरिये छह प्रॉपर्टी भी खरीदी थी, जिनमें से एक दिल्ली की लुटियंस जोन में केजी मार्ग और दूसरी दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके जीके-1 में मौजूद है |

इसके साथ ही एक संपत्ति मुंबई और तीन कोलकाता में भी मिली है, आयकर विभाग की कार्रवाई अभी भी जारी है, सूत्रों का कहना है कि कई संपत्तियों का अभी खुलासा नहीं किया गया है, जांच चल रही है, जल्द उनके बारे में भी जानकारी सामने आएगी |

बता दें कि पर्व आईएएस नेतराम बसपा अध्यक्ष मायावती के करीबी माने जाते हैं, जब मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं तब नेतराम उनके सचिव थे |

कहा तो यह भी जा रहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में वो बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे. लेकिन इसके पहले ही उनके घर पर आयकर विभाग ने छापे मार दिए.

आयकर विभाग को उनके लखनऊ आवास पर 18 लाख का कैश मिला। दिल्ली से 86 लाख और 60 लाख का कैश अन्य जगह से मिला है जो इन्हीं के करीबी व्यक्ति का है। 50 लाख रुपये लॉकर से मिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक 30 मुखौटा कंपनियों से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किये गए हैं और उनकी जांच की जा रही है।

Back to top button
close