देश - विदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष : छत्तीसगढ़ की लोकगायिका रजनी रजक को नारी शक्ति सम्मान….लोक कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए आज राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोकगायिका और समाजसेवी रजनी रजक को भारत सरकार द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा । यह सम्मान आज शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद द्वारा प्रशस्ति पत्र और 1 लाख रुपए की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

सुप्रसिद्ध लोक गायिका रजनी रजक को नारी शक्ति सम्मान के लिए चयनित होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। वही लोक कला क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किये जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रजनी रजक ने अपनी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

बता दें कि रजनी रजक वर्तमान में भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत हैं। रजनी लंबे समय से छत्तीसगढ़ के महिलाओं में अलख जगाने का काम करती आ रही हैं। वह महिलाओं को साक्षर बनाने का काम करती हैं। महिला सशक्तिकरण पर उनका गीत हमन नारी आवनिया लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

Back to top button
close