देश - विदेश

चर्चित नान घोटाले मामले में EOW की करवाई….. IPS मुकेश गुप्ता और SP रजनेश सिंह की होगी गिरफ्तारी, TI आरके दुबे पर भी होगी कार्रवाई,

प्रदेश के चर्चित नान घोटाले मामले में आईपीएस मुकेश गुप्ता और एसपी रजनेश सिंह गिरफ्तार हो सकते है | इस मांमले की जांच कर रहे ईओडब्ल्यू के अधिकारी कल्याण एलेसेला ने संकेत दिया है | इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टीआई आरके दुबे पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी |

बता दें कि आज टीआई आरके दुबे ने आज हाईकोर्ट में खुद की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मांग के लिए कोर्ट में याचिका दायर किया था | टीआई दुबे ने कहा था कि उस पर दबाव बनाकर दस्तावेज में साइन कराया गया है | कोर्ट ने आरके दुबे के याचिका को ख़ारिज करते हुए उन्हें ईओडब्ल्यू के जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया है |

ईओडब्ल्यू के एसपी एलेसेला ने बताया कि टीआई आरके दुबे के खिलाफ उनके पास पुख्ता सबूत है, एसपी एलेसेला ने बताया कि आरके दुबे ने खुद लिखकर दिया है कि उन्होंने बैक डेट में पेपर तैयार करने सफेदा लगाया |

वही ईओडब्ल्यू नाना मामले में गलत तरीके से जांच के साथ अवैध फोन टेपिंग सहित कई अपराध दर्ज करते हुए डीजी मुकेश गुप्ता और एसपी रजनेश सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है | ईओडब्ल्यू कभी भी गिरफ्तार कर सकते है |

Back to top button
close