देश - विदेश

प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को प्रतिबद्ध, गणतंत्र दिवस में प्रदेश के 5 जिलों में महिला विधायक करेंगी ध्वजारोहण….चुनाव पूर्व राहुल गाँधी के महिला सशक्तिकरण के लिए किये गए वायदों को पूरा कर रही भूपेश सरकार

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया जा रहा है । प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के महीनेभर अंदर ही इस दिशा में काम होता भी दिखाई दे रहा है | एक दिन पहले प्रदेश के 27 जिलों में ध्वजारोहण के लिए एक सूची जारी की गई, जिसमें 5 जिला मुख्यालयों में महिलों को जिम्मा दिया गया है |  यह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के महिला सशक्तिकरण वायदे को भी पूरा करता दिखाई दे रहा है |

बता दें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी महिला सशक्तिकरण पर शुरू से ही जोर देने की बात कहते आये हुए हैं, चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में भी अपने भाषणों में महिलाओं का मान-सम्मान और उन्हें सशक्त बनाने की बात कहते रहे हैं, हालाँकि तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं थी, लेकिन अब जब प्रदेश में भरी बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बन गई है, तो भूपेश सरकार अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के वेदों को पूरा करने में जरा भी पीछे नहीं हटते दिखाई दे रही है, वो फिर चाहे किसानों का कर्जा माफ़ हो या महिलाओं का सम्मान का बात हो |

एक दिन पहले राज्यपाल के कार्यालय से 26 जनवरी को झंडारोहण के लिए जारी सूची में प्रदेश के 5 जिलों में महिलाओं को स्थान दिया गया है | सूची के अनुसार कोरिया में विधायक अम्बिका सिंहदेव, बिलासपुर में विधायक रश्मि सिंह, मुंगेली में जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा बघेल, धमतरी में विधायक लक्ष्मी ध्रुव, बालोद में मंत्री अनिल भेड़िया का नाम तय किया गया है |  इस सूची से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऐसे समय में पूर्व में सरकार महिलाओं को कितना स्थान देती थी और अब भूपेश सरकार कितना मान-सम्मान दे रही है |

Back to top button
close