देश - विदेश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 24वें वन खेल महोत्सव का किया शुभारंभ, 29 राज्यों के 2403 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 24वें राष्ट्रीय वन खेल महोत्सव का शुभारंभ किया । इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, मेयर प्रमोद दुबे, विधायक विकास उपाध्याय और छत्तीसगढ़ के खेल मंत्री भी मौजूद रहे। 9 से 13 जनवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 29 राज्यों के 2403 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का जिम्मा मुख्य वन संरक्षक कैंप प्रमुख एस श्रीनिवास राव को सौंपा गया है। 2004 के बाद दूसरी बार छत्तीसगढ़ इस आयोजन का मेजबानी कर रहा है |

इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी हिस्सा ले रहे है, वही इस आयोजन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल का भ्रमण कराया जाएगा | खेल मंत्री उमेश पटेल ने प्रदेश में इस आयोजन को प्रदेश का सम्मान बताया है | आयोजन में खेलकूद के अलावा प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन की जाएगी |

Back to top button
close