देश - विदेश

ऑल इंडिया फारेस्ट मीट का कल से आगाज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे उद्घाटन, केंद्रीय वनमंत्री, क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण करेंगे शिरकत, वन भैंसा को बनाया गया खेल का शुभंकर

राज्य शासन के वन मंत्री मोहममद अकबर और खेल मंत्री उमेश पटेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि इस बार ऑल इंडिया फारेस्ट मीट का मेजबानी छत्तीसगढ़ कर रहा है | 9 जनवरी से 13 जनवरी तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में देश भर से कई खिलाड़ी भाग लेंगे | इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। वही इस प्रतियोगिता में वन केंद्रीय वन मंत्री और पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण भी शिरकत करेंगे | इस प्रतियोगिता में प्रदेश के राजकीय पशु वन भैंसा को खेल का शुभंकर बनाया गया है।

वन मंत्री मोहम्मद अकबर और खेल मंत्री उमेश पटेल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का जिम्मा मुख्य वन संरक्षक कैंप प्रमुख एस श्रीनिवास राव को सौंपा गया है। 2004 के बाद दूसरी बार छत्तीसगढ़ इस आयोजन का मेजबानी कर रहा है, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए राज्यों कि टीम को घोषित कर दिया गया है |

कल बुधवार से शुरू हो रही इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी हिस्सा लेते है, वही इस आयोजन में शामिल होने वाले को छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल का भ्रमण कराया जाएगा | खेल मंत्री उमेश पटेल ने प्रदेश में इस आयोजन को प्रदेश का सम्मान बताया है | आयोजना में खेलकूद के अलावा प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन कि जाएगी |

Back to top button
close