देश - विदेश

आधी रात पुलिस महकमें में फेरबदल…..दीपांशु काबरा, रतनलाल डांगी सहित 6 IAS अफसरों का प्रभार बदला

प्रदेश में सरकार बदलते ही प्रशासनिक अफसरों का तबादला भी बड़ी तेजी से किया जा रहा है, महानदी भवन मंत्रालय ने बुधवार की देर रात आदेश जारी करते हुए प्रदेश के 6 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है |

छत्तीसगढ़ राज्यपाल के नाम से जारी आदेश पत्र के अनुसार रतन लाल डांगी को दुर्ग का आईजी नियुक्त किया गया है, वही रायपुर के आईजी दीपांशु काबरा को रायपुर पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है | आईएएस अरुण देव गौतम को गृह, जेल और परिवहन का सचिव नियुक्त किया गया है | जबकि एसआर कल्लूरी को EOW व ACB का आईजी बनाया गया है। वही डॉ आनंद छाबड़ा को प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज नियुक्त किया गया है | वही जीपी सिंह को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर नियुक्त किया गया है |

Back to top button
close