देश - विदेश

भूपेश सरकार ने 10 दिन में कर्जा माफ़ का वायदा किया पूरा, आज 10वें दिन किसानों के खाते में वापस आने लगे रुपए, प्रदेश के 3 लाख 58 हजार किसानों के खाते में आए 1248 करोड़ रूपए

कांग्रेस ने सरकार बनते ही अपनी वादा पूरा करना शुरू कर दिया है, किसानों का कर्ज माफ करने के बाद भूपेश सरकार ने किसानों को नया साल का बड़ी सौगात दिया है | प्रदेश के कई इलाकों से किसानों के खातों में पैसा जमा होने की खबर आ रही है | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने 1200 करोड़ से अधिक की राशि 3,00,000 किसानों के खातों में आज जमा करा दी।

मिली जानकारी के अनुसार 1 नवम्बर से 30 नवम्बर तक जिन किसानों ने लिंकिंग से अपने ऋण की राशि कटवाई उनकी राशि उनके खाते में वापस आनी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि लोगों की खाते में अचानक पैसे जमा होने की मैसेज आया,तो लोगो को भरोसा नहीं हुआ, फिर किसानों ने बैंक पहुंचकर चेक किया तो उन्हें भरोसा हुआ, किसी के खाते में 30 हजार तो किसी के खाते में 50 हजार तक की राशि आ रहे है |

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों के 3,57,333 किसानों के खाते में वापस आए पैसे। वही 12 करोड़ 488360 रूपए की राशि किसानों को की गई वापस। बताय जा रहा है कि रायपुर जिले के 26,250 किसानों के खाते आए पैसे, वहीं गरियाबंद में 12,091 किसानों को मिली राशि।

Back to top button
close