देश - विदेश

छत्तीसगढ़ चुनाव के नतीजे, देखिए लिस्ट – कौन जीता-कौन हारा, कई दिग्गज नेता हारे तो, कई नए चेहरे जीते

चुनावी रुझानों के बाद अब नतीजे भी आने लगी है, हालंकि कुछ सीटों पर अभी तक मतों की गिनती चल रही है, लेकिन ज्यादातर सीटों पर चुनाव के नतीजे सामने आ गए है | सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतों की गिनती  लगभग अब अंतिम चरण पर पहुंच गई है | छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 65 से अधिक सीट जीतकर सरकार बना रही है |
 नारायणपुर से  मंत्री केदार कश्यप 2647 मतों से चुनाव हार गए है, कांग्रेस के चंदन कश्यप को कुल 58652 मत मिला है, जबकि बीजेपी के केदार कश्यप को मात्र 56005 मत ही हासिल कर पाया है |
गुंडरदेही विधनसभा सीट पर जीत की परंपरा को बनाए रखते हुए कांग्रेस के कुंवरसिंह निषाद ने बीजेपी के दीपक ताराचंद साहू  मतों से पराजित किए है, कुंवरसिंह निषाद को 110369 मत मिला है, जबकि बीजेपी के दीपक ताराचंद साहू को मात्र 54975 मत प्राप्त हुए है |
डौण्डीलोहारा में कांग्रेस के अनिला भेंडिया 33103 मतों से  चुनाव जीत गए  है | अनिल भेंडिया को कुल 67448 मत मिला है, जबकि बीजेपी के लाल महेन्द्र सिंह टेकाम 34345  को मत प्राप्त हुए है |
संजारी बालोद से कांग्रेस से संगीता सिन्हा 27488 मतों से चुनाव जीत चुके है,  संगीता सिन्हा को  90428 मत प्राप्त हुआ है वहीं  बीजेपी के पवन साहू को 62940 मत प्राप्त हुआ है |
बिन्द्रानवागढ से बीजेपी के डमरूधर पुजारी 10430 मतों से चुनाव जीत गए है,  डमरूधर पुजारी को 79619 मत मिला है, जबकि कांग्रेस के  संजय नेताम को  69189 मत मिला है |
राजिम कांग्रेस से अमितेश शुक्ल 58132 मतों से चुनाव जीत गए है, अमितेश शुक्ल को कुल 99041 मत मिला है जबकि बीजेपी के संतोष उपाध्याय को मात्र 40909 मत मिला है |
महासमुन्द से कांग्रेस विनोद सेवन लाल चन्द्राकर 23066  मतों से चुनाव जीत गए है, सेवन लाल चंद्राकर को कुल 49356 मत मिला है, जबकि बीजेपी के पूनम चंद्राकर को 26290 मत मिला है |
बेलतरा से बीजेपी के रजनीश कुमार सिंह6259 मतों से चुनाव जीत गए है, रजनीश सिंह को कुल 49601 मत मिला है, जबकि कांग्रेस के  राजेन्द्र साहू को मात्र 43342 मत मिला है |
सीतापुर से कांग्रेस के अमरजीत भगत 36137 मतों से चुनाव जीत गए है,  अमरजीत भगत को कुल 86670 मत मिला है , जबकि बीजेपी के प्रोफेसर गोपाल राम को मात्र 50533 ही  मत प्राप्त हुआ है |
अम्बिकापुर से कांग्रेस के टी.एस. बाबा 39624 मतों से चुनाव जीत गए है | टीएस बाबा को कुल 100439 मत मिला है, जबकि बीजेपी के अनुराग सिंह देव को मात्र 60815 मत मिला है |
लुण्ड्रा कांग्रेस से डॉ. प्रीतम राम 22179 चुनाव जीत गए है | डॉ प्रीतम को कुल 77773 मत मिला है, जबकि बीजेपी के  विजयनाथ सिंह को मात्र 55594 मत मिला है |

Back to top button
close