चुनाव

सुर्खियों में Exit Poll….छत्तीसगढ़ में बढ़ाया सियासी सस्पेंस और उलझाया जीत का गणित….अब सबको 11 का इंतज़ार

देश के पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान ख़त्म होने के बाद एक दिन पहले यानि 7 दिसम्बर की शाम को एक्जिट पोल भी आ गए | छत्‍तीसगढ़ चुनाव के लिए एक्जिट पोल जारी करने वाले अलग अलग चैनल व एजेंसियां अलग-अलग पोल दिखाती नजर आई | एग्जिट पोल में कोई चैनल ने भाजपा को तो कोई कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया है, जबकि कुछ एजेंसी और चैनल प्रदेश में त्रिशंकु नतीजे आने का अनुमान भी बताया है | ऐसे में एक्जिट पोल के बाद प्रदेश में राजनीतिक गलियारों में सियासी सस्पेंस बढ़ गया है, अब राजनीतिक पार्टियां हरेक पहलु को देखते हुए आगे की रणनीति बनाने में जुट गई है |  एग्जिट पोल के बाद सियासी गणित में उलझे राजनीतिक पार्टियों के नेता अब 11 दिसम्बर के इंतज़ार करने लगे हैं | अब नेताओं को कहना है कि 11 दिसम्बर को एग्जिट पोल नहीं बलिक एक्जेक्ट पोल आ जायेगा |

छत्तीसगढ़ विधानसभा की कुल 90 सीटों के लिए शुक्रवार देर शाम तक 9 अलग-अलग एजेंसियों व चैनलों ने अपने सर्वे के आधार पर एक्जिट पोल जारी किए हैं, इनमें से चार ने कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिया है, जबकी तीन अन्य ने भाजपा की सरकार चौथी बार बनने की संभावना जताई है, साथ ही दो अन्य ने प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा के आसार जताए हैं |

एक्जिट पोल में जानिए- भाजपा, कांग्रेस और गठबंधन की क्या है स्थिति

Today’s Chanakya
भाजपा 36 ± 8
कांग्रेस 50 ± 8
अन्य 4 ± 3

REPUBLIC + CVOTER
भाजपा 35 से 43
कांग्रेस 42 से 50
बसपा 5 से 6
अन्य 1

TIMES NOW – CNX
भाजपा 46
कांग्रेस 35
बसपा 7
अन्य 2

NEWSX- NETA
भाजपा 43
कांग्रेस 40
अन्य 7

INDIA TODAY+ AXIS
भाजपा- 21 से 31
कांग्रेस- 55 से 65
जेसीसीजे- बसपा- 4 से 8

इंडिया न्यूज
भाजपा 43
कांग्रेस 40
अन्य 7

न्यूज नेशन
भाजपा 38
कांग्रेस 41
अन्य 17

एबीपी सीएसडीएस
भाजपा 52
कांग्रेस 35
अन्य 3

न्यूज 24
भाजपा 36 से 42
कांग्रेस 45 से 51
अन्य 4 से 8

रिपब्लिक जन की बात
भाजपा 40 से 48
कांग्रेस 37 से 43
अन्य 1

Back to top button
close