देश - विदेश

भूपेश का दावा : दो तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस बना रही सरकार, बोले – किसानों को घबराने की जरुरत नहीं, सरकार बनते ही कर्ज होगा माफ : बघेल

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने आज कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहां कि इस बार दो तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बना रही, इसके साथ ही भूपेश भघेल ने कहां कि कांग्रेस अपने वादे के अनुरूप प्रदेश में सरकार बनते ही 31 अक्टूबर 2018 से पहले किसानों के जो भी कर्ज होंगे, उसे माफ किया जाएगा |

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवनन में मीडिया से चर्चा करते हुए कहां कि इस बार कांग्रेस छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है, इसके साथ ही उन्होंने कहां कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही जितने भी वादे हमने घोषणा पत्र में किए वो सभी वादों को पूरा किया जाएगा | पत्रकारों द्वारा पूछे गए किसान कर्ज माफ सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहां कि किसानों को घबराने कि बात नहीं है सरकर बनते ही दस दिनों के भीतर कर्ज माफ हो जाएगी |

किसान चाहे तो धान बेच सकते है

प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहां कि किसान चाहे तो अपना धान बेच सकते है, 31 अक्टूबर 2018 के पहले के किसानों का सभी कर्ज माफ करेगी कांग्रेस, किसान चाहे तो धान बेच सकते है |  बता दें कि कांग्रेस द्वारा कर्ज माफ के घोषणा करने के बाद किसान अभी तक धान नहीं बेच रहे है, प्रदेश में 1 नवम्बर से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरु होने के बाद भी धान खरीदी केंद्र में धान नहीं पहुंच रहे है |

इस दौरान सत्यनारायण शर्मा, शैलेष नितिन त्रिवेदी, रमेश वर्ल्यानी, आरपी सिंह, किरणमयी नायक, आनंद शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे |

Back to top button
close