चुनाव

Exclusive : कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय का सिटी मेनिफेस्टो “लक्ष्य – 2023” सोशल मीडिया में जारी, 23 पॉइंट में बता रहे अपना विजन, जानिए क्या है “नवा सोच – नवा बिलासपुर”

बिलासपुर विधान सभा सीट से कांग्रेस पार्टी की टिकट से लड़ रहे शैलेश पाण्डेय ने  आगामी पांच सालों में शहर विकास को लेकर अपना चुनावी वायदा या कहे विजन सबके सामने जारी कर दिया है | सोशल मीडिया में जारी लक्ष्य-2013 को शैलेश के बिलासपुर के लिए मेनिफेस्टो के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें शैलेश ने चुनाव जितने पर आगामी पांच सालों में होने वाले कार्यों का ब्यौरा दिया है | इसे सोशल मीडिया में जारी कर दिया गया है |

लक्ष्य-2023 के नारे के साथ शैलेश पाण्डेय ने जनता से यह वायदा ये लिखते हुए अपना लक्ष्य – 2023 जारी किया है |

आज मैं आप सभी के सामने मेरे सपनों के बिलासपुर की संकल्पना प्रस्तुत कर रहा हूं।उम्मीद है कि मेरे बिलासपुर वासियो को ऐसे ही व्यवस्थित और सुंदर बिलासपुर के विकास की आकांक्षा मुझसे है मैं आप सभी की आंकाक्षाओ का मूर्तन और सपनों को साकार करने की भरसक कोशिश करूँगा।

साथियो, एक बिलासपुरवासी होकर मेरा ये मानना है कि पिछले 20 सालों में मेरा क्षेत्र विकास के लिए तरस रहा है और वक्त है बदलाव का, अभी नही तो कभी नही।

एक वोटर का कोई धर्म नहीं होता। वह उसे वोट करता है, जो उसके क्षेत्र का विकास कर सके। और हमारा क्षेत्र आज बदलाव की मांग कर रहा है। विकास की मांग कर रहा है। मेरा मेरे बिलासपुर वासियो से अनुरोध है कि मेरे इस व्यवस्थित बिलासपुर के संकल्प में आप सभी एकजुट होकर कांग्रेस को वोट करें। मुझे वोट करे।।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Back to top button
close