देश - विदेश

कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने स्टार प्रचारकों का आज प्रदेश में जमावड़ा,फिल्म अभिनेता राजबब्बर सहित स्टार प्रचारक आएंगे छत्तीसगढ़

कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी प्रचार करने कांग्रेस स्टार प्रचारक फिल्म अभिनेता व उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव आज शनिवार को रायपुर आएंगे,रायपुर पहुंचने के बाद ये तीनो स्टार प्रचारक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे,

मिली जानकारी के अनुसार फिल्म अभिनेता व यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर नियमित विमान सेवा  द्वारा दिल्ली से आज सुबह 11.15 बजे रायपुर पहुंचेंगे,दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता लेने के बाद वे दोपहर 1 बजे राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे,जहा पर वे दोपहर 2.30 राजनांदगांव में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम 4 बजे राजनांदगांव से रायपुर आकर रात्रि 7.40 बजे नियमित विमान सेवा से दिल्ली के लिए रवाना होंगे,वही वहीं एआईसीसी प्रवक्ता रागिनी नायक आज रायपुर में दोपहर 2 बजे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगी,बताया जा रहा है कि रागिनी नायक कल यानी 4 नवम्बर  रविवार को सुबह 10 बजे रायपुर से गिदर्री खुज्जी विधानसभा जाएंगी। दोपहर 12 बजे गिदर्री, दोपहर 2 बजे राजनांदगांव में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद राजनांदगांव से रायपुर लौटेंगी और रात 7.40 बजे रायपुर से दिल्ली रवाना हो जाएंगी,

इसी तरह एआईसीसी महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुष्मिता देव दोपहर 12 बजे चारामा में कांग्रेसजनों से भेंट करने के बाद दोपहर 3 बजे कापसी में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद शाम 5 बजे भानुप्रतापपुर और रात्रि 7 बजे कांकेर में कांग्रेसजनों से भेंट करेंगी,बता दें कि एआईसीसी महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुष्मिता देव अपनी इस दो दिवसीय दौरे में पहले चरण चुनाव के विभिन्न क्षेत्रों में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे |

Back to top button
close