देश - विदेश

नीलेश क्षीरसागर को रायपुर नगर निगम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार, CEO इलेक्शन कमीशन ने जारी किया आदेश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त रजत बंसल को स्वास्थ्यगत कारणों से अवकाश स्वीकृति की अनुमति दे दी है,आज राज्य शासन द्वारा महानदी मंत्रालय से आदेश जारी करते हुए रजत बंसल को अवकाश की स्वीकृति प्रदान करते हुए आदेश जारी की है |

जारी की गई आदेश के अनुसार नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त रजत बंसल के अवकाश अवधि में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन संचालक नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त, नगर पालिक निगम रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Back to top button
close