देश - विदेश

कांग्रेस में सीट की सौदेबाजी पर बोले मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह – ….और कितने नीचे स्तर तक जाएंगे, ऐसी राजनीति से देश को नुकसान….जाँच की मांग पर जरूर विचार करेंगे

कांग्रेस में टिकट की सौदेबाजी की वीडियो ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है | मामले में डॉ मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि लोग राजनीति के लिए कितने नीचे स्तर तक चले जा रहे हैं, अभी और किस स्तर तक जायेंगे, क्या पता |

उन्होंने कहा कि ये कैसा षड्यंत्र किया जा रहा है, राजनीति में अब ये सब देखकर मुझे भी दुख होने लगा है, ये राजनीति में कहां तक जाएंगे, और कितना नीचे गिरेंगे, कोई सीमा नहीं है | ये सब राजनीति के लिए नुकसान है, लोकतंत्र के विश्वसनीयता के लिए नुकसान है | मामले के जाँच कराने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी दल की ओर से शिकायत आएगी तो जाँच पर विचार किया जायेगा | अभी तक ऐसी कोई शिकायत तो नहीं आई है |

बता दें पिछले 12 घंटे से छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है, वीडियो में कांग्रेस की टिकट को लेकर सीट कि सौदेबाजी की जा रही है | इस वीडियो के आने से कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है |

Back to top button
close