देश - विदेश

भूपेश बघेल कटगी में, तो TS सिंहदेव बिलासपुर से निकलते ही हुए गिरफ्तार, PM मोदी को काला झंडा दिखाने जा निकले थे कांग्रेसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काला झंडा दिखाने अलग-अलग जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जांजगीर चाम्पा पहुंचने से ही पहले गिरफ्तार कर लिया है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने कसडोल के पहले कटगी में गिरफ्तार कर लिया है, वही बिलासपुर से विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे नेता प्रतिपक्ष टीएस बाबा के साथ बिलासपुर कांग्रेस कार्यकर्ता को मस्तूरी में गिरफ्तार कर के कॅरिअर पॉइंट स्कूल में रखा गया है | इसी तरह से जांजगीर में कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया है |

कुछ दिन पहले बिलासपुर पुलिस ने कांग्रेस भवन में घुसकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया था, इस मामले में किसी भी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पर प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काला झंडा दिखा कर स्वागत करने का निर्णय लिया गया था | इसी के तहत आज पूरे प्रदेश भर से कांग्रेसी अपने-अपने जिलों से प्रधानमत्री मोदी को काला झंडा दिखाने के लिए जांजगीर-चाम्पा जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने कांग्रेसी को जांजगीर चाम्पा पहुंचने से पहले रोक लिया है |

बताया जा रहा है कि भूपेश बघेल सहित सभी कार्यकर्ताओं को बलौदाबाजार से 25 किलोमीटर आगे कसडोल में गिरफ्तार करने की रणनीति पुलिस ने पहले से ही बना रखी थी । जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ कटगी पहुंचे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया  | इसके साथ ही देरराती धमतरी विधायक गुरमुख सिंह होरा गिरफ्तार कर लिए गए थे, आज रास्ते में प्रदेश कांग्रेस महासचिव उत्तम वासुदेव गिरफ्तार कर लिया गया है । इसी तरह से जांजगीर चाम्पा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, शहर अध्यक्ष विवेक सिसोदिया, जिला प्रवक्ता रफहीम सिद्द्की को पुलिस गिरफ्तार करके किसी अज्ञात जगह में अभी उन्हें रखा है | इस दौरान पेंड्रा से प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अस्थाई जेल बनाकर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस परिसर में रखा गया है | वही बिलासपुर से जांजगीर चाम्पा जा रहे तक़रीबन 400 सौ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर करियर पॉइंट स्कूल में रखा गया है |

Back to top button
close