राजनीति

PCC की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित!…रायपुर सहित 5 जिलों में बनाए गए कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष….कार्यकारिणी में 11 उपाध्यक्ष, 22 महासचिव व 134 सचिव…देखिए पूरी सूची

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने विभिन्न पदों के लिए महीनों से चल रही ऊहापोह की स्थिति को खत्म कर दिया है। पीसीसी की नयी सूची कर दी गई है, जिसमें विभिन्न पीसीसी के कार्यकारी सदस्य, महासचिव, उपाध्यक्ष, सचिव और डीसीसी अध्यक्ष के नामों की घोषणा की गई है।

विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के कई जिलाध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे, आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के सहमति लेकर नियुक्त किये गए जिलाध्यक्षों, महासचिव, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव की फाइनल सूची को जारी किया |
बता दें कि विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रदेश के कई जिलों के जिलाध्यक्षों के इस्तीफा के बाद पीसीसी भूपेश बघेल ने प्रदेश कांग्रेस की नए कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है | जिसमें प्रदेश के पांच जिलों के नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई हैं | रायपुर शहर जिलाध्यक्ष विकाश उपाध्याय के इस्तीफे के बाद गिरीश दुबे को रायपुर शहर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं | गिरीश दुबे को रायपुर महापौर प्रमोद दुबे का करीबी बताया जा रहा हैं |

वही कृष्णा दुबे को बालोद का जिलाध्यक्ष बनाया गया हैं | धमतरी से कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी को नियुक्त किया गया हैं | जबकि रशिम बघेल को जांजगीर चाम्पा और अवनीश राघव बेमेतरा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं | इसके साथ ही 11 उपाध्यक्ष, 22 महासचिव, वही 46 सचिव और 46 संयुक्त सचिव नियुक्त किये गए हैं |  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी की सहमति से उक्त सूची को फाइनल किया और आज इसे जारी कर दिया है।

 

 

Back to top button
close