LIVE UPDATE

लॉकडाउन ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई लॉकडाउन की घोषणा, दोपहर 2 बजे के बाद रहेगा पूर्ण लॉकडाउन…जानिए कौन-कौन से क्षेत्र में लगा लॉकडाउन, पढिये पूरा आदेश

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते संख्या को देखते हुए अब लॉक डाउन लगने लगा है, बेमेतरा जिले की स्थिति को देखते हुए बेमेतरा के नगरीय निकाय क्षेत्र में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है । आदेश के मुताबिक, बेमेतरा, नवागढ़ और मारो के निकाय क्षेत्र में लॉकडाउन लगाया गया है ।

कलेक्टर शिव अनंत तायल के निर्देश पर सीएमओ ने आदेश जारी किया है. आदेश में दुकानों के खुलने का समय निर्धारित किया गया है. यहां दुकानें सुबह 6 बजे से 2 बजे तक ही खुलेंगी. इसके बाद दुकान खोलने पर कार्रवाई होगी. लेकिन अतिआवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी. हालांकि इमरजेंसी सेवाएं इनसे बाधित नहीं होगी । इस आदेश में बेमेतरा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगाया गया है ।

ये खबर भी पढ़ें…
बिहार में सियासी हलचल तेज: नितीश कुमार आज दे सकते है इस्तीफा, नई सरकार पर सबकी नजर
बिहार में सियासी हलचल तेज: नितीश कुमार आज दे सकते है इस्तीफा, नई सरकार पर सबकी नजर
April 14, 2026
बिहार की राजनीती में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है | मुख्यमंत्री नितीश कुमार के इस्तीफे की ख़बरों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर सभी जिला कलेक्टरों को कहा था कि वह जिले के स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन की घोषणा कर सकते हैं । ऐसे में छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में कोरोना वायरस भी तेजी से बढ़ रहा है। अब बेमेतरा जिले के नगरीय निकाय क्षेत्र में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है ।

छत्तीसगढ़ के कोरोना के आँकड़ों पर नजर डाले तो रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है । ऐसे में इन जिलों में भी कोरोना के नियंत्रण के लिए लॉक डाउन लगाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत खारिज करते हुए SC ने कहा- असम कोर्ट जाइये
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत खारिज करते हुए SC ने कहा- असम कोर्ट जाइये
April 15, 2026
Pawan Khera Transit Bail: असम के मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाने के मामले में पवन खेड़ा मुसीबतें कम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles