देश - विदेश
Trending

ब्रेकिंग: पूर्व विधायक घनाराम साहू का निधन, रायपुर में इलाज के दौरान हुई मौत…. मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

गुंडरदेही के पूर्व विधायक और दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष घनाराम साहू का आज निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे।

उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निधन पर शोक व्यक्त किया है। परिवारजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

75 वर्षीय घनाराम साहू पहले कांग्रेस में थे और कांग्रेस की टिकट पर ही विधायक बने थे, लेकिन साल 2018 में प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर वो बीजेपी में शामिल हो गये थे। वो 6 साल तक दुर्ग जिलाध्यक्ष रहे, लेकिन चुनाव के ठीक पहले टिकट वित्रंबसे नाराज होकर वो बीजेपी में चले गए।

घनाराम साहू 3 बार विधायक रह चुके हैं। 1972 में वो निर्दलीय विधायक बने। 1977 में कांग्रेस में शामिल हुए और 11 हजार वोटों से चुनाव जीता। 1998 में एक बार फिर वो 9 हजार वोट से चुनाव जीत कर विधायक बने। दुर्ग जिले में उनका अच्छा असर माना जाता है।

Back to top button
close