देश - विदेश

मंत्री TS सिंहदेव का सराहनीय पहल…. सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों को मिलेगा निशुल्क भोजन….मंत्री के निर्देश पर विभाग ने जारी किया आदेश

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने किए गए लॉक-डाउन के दौरान प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों को भी निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के निर्देश पर आज विभागीय सचिव निहारिका बारिक सिंह ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के अधिष्ठाताओं, सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा सिविल सर्जन्स को इसके आदेश जारी किए हैं।

स्वास्थ्य सचिव ने अधिष्ठाताओं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा सिविल सर्जन्स को लिखे पत्र में कहा है कि कोविड-19 का संक्रमण रोकने शासन द्वारा किए गए संपूर्ण लॉक-डाउन के क्रम में लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ ठहरे परिजन लॉक-डाउन के कारण कहीं बाहर नहीं जा पा रहे हैं जिससे उन्हें भोजन में परेशानी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इन परेशानियों के मद्देनजर शासकीय अस्पतालों में भर्ती मरीजों के साथ उनके परिजनों के लिए भी भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

Back to top button
close