राजनीति

ब्रेकिंग : BJP ने कई राज्यों के बदले अध्यक्ष, विष्णु दत्त शर्मा को दी मध्यप्रदेश की कमान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को तीन राज्यों के पार्टी प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण की द्वारा विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने मध्यप्रदेश में राकेश सिंह की जगह विष्णुदत्त शर्मा को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है |

इसी तरह केरल और सिक्किम के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है, पार्टी ने इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है, विष्णुदत्त शर्मा खजुराहो से भाजपा सांसद हैं. वह वर्तमान में वे भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं, वह 1986 से ही विद्यार्थी परिषद् में सक्रिय हैं | 1993-94 में उन्हें मध्य भारत का प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया था. 2007-2014 के बीच उन्होंने मध्यक्षेत्र (मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री का कार्यभार संभाला था |

2007-09 में उन्होंने राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी. इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने दल बहादुर चौहान को सिक्किम का प्रदेश अध्यक्ष तो के. सुरेंद्रन को केरल भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है |

Back to top button
close