चुनाव

ब्रेकिंग : पंचायत के लिए BJP ने जारी की जिला पंचायत उम्मीदवारों की सूची, पूर्व मंत्री के बेटे को मिला मौका, देखिये पूरी सूची

प्रदेश का मौसम भले ही ठिठुर रहा हो , लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश के सियासी गलियारों को पारा धीरे-धीरे गरमाने लगा है । सभी दलों के नेता तैयारी में जुट गए हैं । पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने कोरिया के जिला पंचायत सदस्यों की सूची जारी कर दी है । भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने जिला पंचायत चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी के निर्देशानुसार जिला पंचायत सदस्यों की सूची जारी किया है । जारी सूची में पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े के पुत्र विजय राजवाड़े का भी नाम शामिल है।

यहां देखें सूची
– जिला पंचायत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 जनकपुर से पिंकी सिंह
– जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 से गौरीबाई
– जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 महेन्द्र सिंह
– जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 से उर्मिला सिंह
– जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 से सुशीला राजवाड़े
– जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से विजय राजवाड़े
– जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 से अनिल साहू
– जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 सुनिता
– जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 से रेणुका सिंह
– जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 से चुन्नी पैकरा

Back to top button
close