राजनीति

ब्रेकिंग : महापौर, नेता प्रतिपक्ष, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चयन के लिए BJP ने जारी किया पर्यवेक्षकों की सूची….बृजमोहन को राजधानी, पांडेय को बिलासपुर और चंद्राकर को धमतरी की जिम्मेदारी….ये रही पूरी सूची

कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने भी महापौर और अध्यक्ष बनाने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को हरीझंडी दिखा दी है, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने नगर निगम में महापौर, सभापति एवं नेता प्रतिपक्ष के भाजपा उम्मीदवार चयन हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्ति सूची जारी कर दी है | सूची में नगर पालिक निगम के महापौर, सभापति एवं नेता प्रतिपक्ष के चुनाव के लिए रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल, बिलासपुर- प्रेमप्रकाश पाण्डेय, दुर्ग- संतोष बाफना, कोरबा- भूपेन्द्र सवन्नी, अंबिकापुर- नारायण चंदेल, चिरमिरी- भीमसेन अग्रवाल, धमतरी- अजय चंद्राकर, राजनांदगांव- किरणदेव, जगदलपुर- केदार कश्यप, रायगढ़- शिवरतन शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

इसी तरह से सभी जिलों के नगरपालिका में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के भाजपा उम्मीदवार चयन के लिए रायपुर संभाग के तिल्दा-नेवरा में लोकेश कावड़िया, महासमुंद जिला के महासमुंद- श्रीचंद सुन्दरानी, बागबाहरा- अंजय शुक्ला, सराईपाली- श्याम बैस, बलौदाबाजार जिले के भाटापारा- चंदूलाल साहू, बलौदाबाजार- अशोक बजाज, गरियाबंद- चन्द्रशेखर साहू। दुर्ग संभाग के दुर्ग जिले के अहिवारा- सुरेन्द्र पाटनी, बालोद जिला के बालोद- अभिषेक सिंह, दल्लीराजहरा- खूबचंद पारख, बेमेतरा जिला के बेमेतरा- कोमल जंघेल, राजनांदगांव जिला के डोंगरगढ़- लाभचंद बाफना। बिलासपुर संभाग के बिलासपुर जिले के तखतपुर- लखनलाल साहू, रतनपुर- सौरभ सिंह, मुंगेली जिले के मुंगेली- ज्योतिनंद दुबे, जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर- राजेश शर्मा, चांपा- मनोज शर्मा, सक्ति- गोपाल शर्मा, अकलतरा- गिरिश शुक्ला, कोरबा जिले के दीपका- डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, कटघोरा- जोगेश लाम्बा। सरगुजा संभाग के जशपुर जिले के जशपुर- मेजर अनिल सिंह, कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़- कमलभान सिंह। बस्तर संभाग के कोण्डागांव जिले के कोण्डागांव- संजय श्रीवास्तव, कांकेर जिले के कांकेर- श्रीनिवासराव मद्दी, दंतेवाड़ा जिले के दंतेवाड़ा- लता उसेण्डी, व सुकमा जिले के सुकमा- दिनेश कश्यप को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

Back to top button
close