देश - विदेश

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पार्षद प्रत्याशी शेख़ गफ़्फ़ार का हुआ निधन, नगर निगम चुनाव में लड़े थे चुनाव….बिलासपुर में शोक की लहर

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पार्षद शेख़ गफ़्फ़ार का आज सुबह करीब 6 बजे निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे। बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में उन्होंने आखरी सांस ली। शेख़ गफ़्फ़ार पिछले 5 दिनो से अपोलो अस्पताल के वेंटिलेशन पर थे। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

बता दें कि शेख गफ़्फ़ार तारबाहर से कई बार पार्षद रहे। तथा बिलासपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व बिलासपुर नगर निगम के उप-महापौर भी रहे हैं। इस चुनाव में भी शेख गफ़्फ़ार कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशी रहे। उनके निधन से बिलासपुर में शोक की लहर दौड़ गई।

Back to top button
close