देश - विदेश

एक ही परिवार के तीन बहनें मुख्य सचिव….दो बहनें रह चुकी है चीफ सिकरेट्री….अब तीसरे भी बनने जा रही CS….1 जुलाई को संभालेंगी कमान

हरियाणा की नई मुख्य सचिव आईएएस केशनी आनंद अरोड़ा होंगी, इससे पहले भी उनकी दो बड़ी बहनें हरियाणा की मुख्य सचिव रह चुकी है | उनकी बड़ी बहन मीनाक्षी आनंद 8 नवंबर 2005 से 30 अप्रैल 2016 तक मुख्य सचिव रहीं, जबकि उर्वशी गुलाटी को 31 अक्टूबर 2009 से 31 मार्च 2012 तक मुख्य सचिव पद संभालने का मौका मिला। अब केशनी मुख्य सचिव बनने जा रही हैं।

बता दें कि आईएएस केशनी आनंद अरोड़ा अपने परिवार की तीसरी ऐसी महिला है जो मुख्य सचिव बनने जा रही है, इससे पहले उनकी दो बड़ी बहने भी मुख्य सचिव रह चुकी है | 1983 बैच की आईएएस अधिकारी अरोड़ा को हरियाणा का 33वां मुख्य सचिव बनने का गौरव प्राप्त होगा।

मिली जानकारी के अनुसार 30 जून को वर्तमान मुख्य सचिव डीएस ढेसी रिटायर हो रहे है, वे 31 दिसंबर 2014 को हरियाणा के 32वें मुख्य सचिव बने थे। हालंकि उन्हें सेवा विस्तार मिलने की अटकले लगाई जा रही थी | लेकिन आईएएस अरोड़ा के नियुक्ति को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है | बताया जा रहा है कि आईएएस अरोड़ा पहली जुलाई को पदभार ग्हण कर सकती है |

आईएएस केशनी की जगह उन्हें राजस्व विभाग का वित्तायुक्त लगाया जा सकता है। इस साल गृह सचिव आईएएस एसएस प्रसाद 31 जुलाई और सुरीना राजन 31 अगस्त को रिटायर होंगी।

Back to top button
close