देश - विदेश

प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान….आदिवासी नेता होगा अगला प्रदेश अध्यक्ष….सरगुजा संभाग के इस विधायक को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम का एलान जल्द हो सकती है, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस बात का संकेत दिया है | स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बस्तर संभाग के आदिवासी नेता प्रदेश कांग्रेस के अगला अध्यक्ष होंगे, इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी चर्चा हो चुकी है | स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर अपनी राय राहुल गांधी को दे दिया गया है | पार्टी जल्द ही नाम का एलान के सकती है |

वही मंत्रिमंडल के रिक्त पड़े एक मंत्री पद पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मंत्री मंत्रिमंडल में सरगुजा संभाग के विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है | सीतापुर विधायक अमरजीत भगत को मंत्रीमंडल में शामिल किया जा सकता है |

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी बस्तर संभाग के किसी विधायक को मिल सकती है, इनमे सबसे आगे नाम भानुप्रातपुर विधायक मनोज मंडावी का नाम आगे चल रहा है, वही कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम भी इस रेस में शामिल है |

बता दें कि कल सोमवार को दिल्ली में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के साथ भानुप्रातपुर विधायक मनोज मंडावी और कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम ने राहुल गांधी से मुलाकात की, वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस प्रदेश अध्यक्ष और मंत्रिमंडल में रिक्त पड़े एक पद के लिए चर्चा करने आज दिल्ली जाने वाले थे, लेकिन आज अचानक उनकी माँ की तबियत ख़राब हो जाने के कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने दिल्ली दौरा रद्द कर दिया |

वही पिछले कई दिनों से सीतापुर विधायक अमरजीत भगत का नाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाएं जाने पर खबरे आ रही थी, कांग्रेस पार्टी समेत विपक्षी पार्टियों ने भी अमरजीत भगत को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई देना भी शुरू कर दिया था | अमरजीत भगत को अध्यक्ष बनना लगभग तय माना गया था |

Back to top button
close