देश - विदेश

CM भूपेश ने ओडिशा को 11 करोड़ सहायता राशि देने का किया ऐलान, कहा – इस मुश्किल वक्त में वहां के जनता के साथ खड़ी है CG सरकार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओड़िशा राज्य में आए समुद्री चक्रवाती तूफान फोनी से हुए क्षति को देखते हुए ओड़िशा राज्य की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 11 करोड़ रूपए की राशि देने की घोषणा की है।

बता दें कि फोनी तूफान के उपरांत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पट्नायक से फोन पर चर्चा की थी और ओड़िशा के इस विपदा की कठिन परिस्थितियों में राज्य को हर संभव मदद देने की पेशकश की थी। उन्होंने ओड़िशा की मुख्यमंत्री से यह भी कहा था कि ओड़िशा राज्य के इस संकट की घड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य और यहां की जनता ओड़िशा राज्य और वहां की जनता के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता के लिए तैयार है।

Back to top button
close